अन्यछत्तीसगढ़देश विदेश

विशेषज्ञों ने कहा अफवाहों से दूर रहें, युवा वर्ग टीकाकरण के लिए आगे आएं

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

जशपुरनगर 12 मई 2021/जिला कलेक्टर महादेव कावरे के मार्गदर्शन में जिले में कोरोना संक्रमण को देखते हुए एवं महामारी पर नियंत्रण के लिए जिले के विशेषज्ञों की टीम द्वारा सभी ब्लाकों में टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है,जिसमें विशेषज्ञ ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं एवं नागरिकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं एवं ग्रामीणों को टीकाकरण की उपयोगिता से भी अवगत कराया जा रहा है।पत्थलगांव, फरसाबहार, कुनकुरी, कांसाबेल के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे,जहां उन्होंने युवाओं  से टीकाकरण को लेकर संवाद किया एवं टीकाकरण केंद्रों में युवाओं से मिलकर टीकाकरण के बाद अपना फीडबैक अन्य युवाओं तक शेयर करने के लिए कहा।
जिले के अलग अलग अंचलों में 140 स्थलों पर हुए जागरूकता कैम्प के जरिए विशेषज्ञों ने युवाओं को बताया कि ब्वअपक-19 के नियंत्रण के लिए वर्तमान समय में टीकाकरण सरकार एवं जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है,युवा वर्ग एवं आम नागरिक टीकाकरण अभियान में जिला प्रशासन का सहयोग करें,अफवाहों  से दूर रहें , एस पी यादव ने बताया कि  उनकी टीम जिले के ग्रामीण इलाकों में सूक्ष्म तरीके से ग्रामीणों से कैम्प के जरिये संवाद कर उन्हें टीकाकरण के लिए  प्रेरित कर रही है, स्थानीय लोगों में जागरूकता के लिए युवाओं एवं कॉलेज स्टूडेंट्स को भी मोटिवेट किया जा रहा है ।उन्होंने बताया कि जिले में 100ः टीकाकरण के लिए जागरूकता कैम्प निरतंर किया जाएगा।इस अवसर पर टी गोसाई उपस्थित थे।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button