विश्रापुर नशीली दवाईयो का धंधा करने वालो पर कार्यवाही

आपकी-आवाज़
मोहिबुल हसन(लोलो).
विश्रापुर नशीली दवाईयो का धंधा करने वालो पर कार्यवाही
सूरजपुर-.आज विश्रापुर थाना पुलिस ने भ्रमण रोड पेट्रोलिंग दौरान गुड्डू से सूचना मिली थी ग्राम करमपुर पंडरीपानी निवासी रंजीत इक्का काफी समय से अंग्रेजी शराब बिक्री करने का काम कर रहा है एवं आज भी अपने घर के पीछे बाड़ी में लगे बांस के अंदर अंग्रेजी शराब छिपाकर बिक्री करने हेतु रखा है मुखबीर से प्राप्त सूचना पर रंजीत इक्का के सकुनत ग्राम करमपुर पंडरीपानी रेड कारवाहीं कर आरोपी के बाड़ी में लगे बांस पेड़ के बीच में छिपा कर रखा अंग्रेजी शराब गोल्डन गोवा 20 पाव, मेडऑफ 09 पाव, फ्रंटलाइन 04 पाव, एवं मेकडावल नंबर वन 03 पाव, कूल मात्रा 6 लीटर 480 एम एल कीमती 4950 रुपए का बरामद कर जप्त किया गया है एवं आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपी रंजीत इक्का पिता दयाल  उम्र 50 वर्ष निवासी करमपुर पंडरीपानी थाना बिश्रामपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जिला जेल सूरजपुर भेज दिया गया है
उक्त कारवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक केडी बनर्जी सउनि अरुण गुप्ता प्रधान आरक्षक संजय यादव, इंद्रजीत सिंह आरक्षक अकरम मोहम्मद, रवि पांडे,संजीव राजवाड़े,उमेश,योगेश, महिला आर तेरेसा सक्रिय है

Share This Article
Leave a review