विश्वासगढ़ चर्च रायगढ़ के कुशल नेतृत्व में कल विशाल सदभवाना क्रिसमस रैली निकली,,,

विश्वासगढ़ चर्च रायगढ़ के कुशल नेतृत्व में कल विशाल सदभवाना क्रिसमस रैली निकाली गई जिसमें मसीह समाज के मसीह महिला पुरुष युवा सन्डे स्कूल के सभी जन आत्मिक रूप से जुड़े साथ ही झांकी में विशेषत: जीवन्त यीशु मसीह का जन्म स्थल गौशाला का दृश्य पात्र महिलाओं के द्वारा प्रदर्शित किया गया यीशु मसीह की जय शांति के राजकुमार की जय राजाओं के राजा की जय . बड़ा दिन मुबारक हो हैप्पी क्रिसमस मेरी क्रिंसमस के गगनभेदी नारों के साथ रायगढ़ शहर के जगदम्बा आश्रम गोपी टाकीज गौरीशंकर मंदिर सुभाष चौक सिटी कोतवाली हंडी चौक सतीगुड़ी चौकस्टेशन चौक गांधी चौक होते हुये वापस विश्वास गढ़ चर्च चौक आकर रैली का समापन किया गया हर चौक में रेव्ह. सोमेन्दु अधिकारी. रेव्ह स्वप्नील रामा रेव्ह. राजेश लाल एव डीकन अजयलाल द्वारा शुभ संदेश दिया गया रैली के अन्त में छत्तीसगढ़ डायोसिस के कोषाध्यक्ष एवं विश्वास गढ़ चर्च के सचिव सुशील कुमार गुप्ता जी द्वारा जिला प्रशासन एंव पुलिस प्रशासन का सादर आभार प्रगट किया उनके विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिये साथ ही पूरी रैली कमेटी . कलिसाई सदस्य . महिला सेवा समिति . युवा सभा सन्डे स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षकों का सादर धन्यवाद दिया गया ..

Share This Article
Leave a review