
”विश्वास अभियान“ के तहत् जशपुर जिले के विभिन्न थाना/चौकी द्वारा दिनांक 01.01.2022 से 20.01.2022 तक कुल 41 गुम इंसानों की पतासाजी कर दस्तयाब कर उनके परिजनों/वारिसानों के सुपूर्द किया गया….
⏺️ थाना/चौकीवार पुलिस अधि./कर्म. की 20 टीमें गठित कर गुम इंसान दस्तयाबी की कार्यवाही की जा रही है,
⏺️ अभियान के तहत् आने वाले समय में गुम इंसान की लगातार पतासाजी कर दस्तयाबी कार्यवाही की जायेगी,
”विश्वास अभियान“ के तहत् गुम इंसान दस्तयाबी हेतु दिनांक 01.01.2022 से 20.01.2022 तक अभियान चलाकर जिले के विभिन्न थाना/चौकी के कुल 429 गुम इंसान में से 41 गुम इंसान जिसमें 14 पुरूष, 24 महिला, 01 बालक, 02 बालिका की पतासाजी कर दस्तयाब कर उनके परिजनों/वारिसानों के सुपूर्द किया गया।
➡️अभियान के तहत् शेष गुम इंसान की दस्तयाबी हेतु जिले के विभिन्न थाना/चौकी में पुलिस की 20 टीमें गठित की गई है, जो आने वाले समय में गुम इंसान की लगातार पतासाजी कर दस्तायाबी कार्यवाही करेंगें।