न्यूज़

खाद्य समानों की कालाबाजारी और जमाखोरी दुकानों में छापामार कार्रवाई…शुरू

राजनांदगांव : कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर खाद्य एवं अन्य सामग्री के कालाबाजारी और जमाखोरी के नियंत्रण के लिए सम्पूर्ण जिले में टीम गठित कर दुकानों में लगातार छापामार की कार्रवाई की जा रही है।

खाद्य निरीक्षक अंगद ठाकुर एवं गठित टीम द्वारा गुड़ाखू लाईन स्थित दुकानों में आकस्मिक दबिश देकर जांच की कार्रवाई की गई। साथ ही उपभोक्ता से अधिक मूल्य के बारे में जानकारी ली गई। स्थिति सामान्य पाया गया।
कलेक्टर सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कालाबाजारी और जमाखोरी करने वाले दुकानों पर लगातार छापामार की कार्रवाई करें। जिन दुकानों में कालाबाजारी और जमाखोरी पाई जाएगी उन दुकानों को सील कर एफआईआर की कार्रवाई करें।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button