विश्व जैव विविधता दिवस पर एक दिवसीय  वर्चुअल कार्यशाला आयोजित

जशपुरनगर 22 मई 2021/विश्व जैव विविधता दिवस पर आज 11 बजे आयोजित एकदिवसीय ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस सम्पन्न। जशपुर जिले के जैव विविधता के सरंक्षण के साथ जिले में टीकाकरण जागरूकता अभियान को लेकर हुई चर्चा। कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने कहा है कि जशपुर जिले की जैव विविधता को बचाने के लिए सब के सहयोग की आवश्यकता है। वनों में आग ना लगावें, जीव जंतुओं की रक्षा करें। वन मंडलाधिकारी श्री   कृष्ण जाधव भी जुडे थे।  कालेजों के स्टूडेंट्स ने कहा हम हर संभव करेंगे  टीकाकरण जागरूकता अभियान में प्रशासन का सहयोग करेंगे। जैव विविधता एवं नदियों के सरंक्षण को लेकर कार्ययोजना बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button