छत्तीसगढ़न्यूज़

डेंगू से हुई महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने किया मानने से इंकार, परिजनों ने विभाग पर उठाए सवाल

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

डेंगू से शहर में एक महिला की मौत हो गई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इसे मानने को तैयार नहीं है। मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतिका की मौत डेंगू से हुई है, क्योंकि उसे डेंगू के इलाज के लिए ही पहले भिलाई के निजी अस्पताल औऱ् बाद में एम्स में दाखिल कराया गया था। इधर दो दिन पहले हुई महिला की मौत के बाद आज अंत्येष्ठी के लिए पूरा परिवार आज भिलाई पहुंचा।

परिजनों का कहना है कि अगर डेंगू से मौत नहीं हुई तो सुबह-सुबह निगम की टीम यहां छिड़काव करने क्यों पहुंच गई। अब सवाल यह उठ रहा है कि जब महिला की मौत डेंगू से नहीं हुई तो परिवार वालों को एम्स प्रबंधन ने डेंगू से मौत का हवाला क्यों दिया।

इधऱ् डेंगू पर अब पूर्व केबिनेट मंत्री ने भी शासन-प्रशासन को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि डेंगू पर हो रही मौत को छुपाने की बजाए प्रशासन को उसके नियंत्रण पर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले भी सेक्टर 1 में एक महिला की डेंगू से मौत हो गई थी। तब भी प्रशासन ने इसे मानने से इंकार कर दिया था। डेंगू पीड़ितों की संख्या काफी है और ऐसे में उनकी जांच फ्री करनी चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग समय पर इलाज करा सकें।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button