विष्णु देव साय के भाई ओम प्रकाश के निधन पर उमेश ने जताया शोक

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री,वरिष्ठ भाजपा नेता आदरणीय विष्णु देव साय जी के भाई ओमप्रकाश के आकस्मिक निधन पर शोक जताते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा दुख की इस घड़ी में जिला भाजपा परिवार जन के साथ है।विष्णु देव साय जी के परिवार पर आई इस विपदा की घड़ी मे ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवार जनों को दुख सहने की शक्ति संबल प्रदान करे। उमेश अग्रवाल ने मृत आत्मा की शांति हेतु भी प्रार्थना करते हुए ईश्वर के चरणों मे स्थान मिलने की कामना की है।जिला भाजपा भी इस निधन से शोकाकुल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button