विष्णु सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर लैलूंगा के पूर्व ने बताया भय भ्रष्टाचार और वादा खिलाफी की कहानी

लैलूंगा। आम तौर पर एक दम शांत रहने वाले लैलूंगा विधानसभा के पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने विष्णु देव साय सरकार की नाकामी को गिनाते हुवे बताया कि ना ही प्रदेश की सरकार प्रदेश के अन्नदाताओं का धान की कीमत एक मूस्त 3100 रूप दे पा रही है और ना ही हमारे प्रदेश की गृहणियों को 500 रु में रसोई गैस दे रही है आज प्रदेश के हर सरकारी कार्यालय में सिर्फ वसूली का खेल किया जा रहा है भय भ्रष्टाचार का माहौल पूरे प्रदेश व्याप्त है।आज पुसौर की महिला के अस्मिता की बात करे या सूरज पुर के पुलिस की धर्मपत्नी और बेटी की हत्या की बात हो कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है महिलाएं प्रदेश में अपने आप को हर जगह असुरक्षित महसूस कर रही है जनता का हर कार्य बिना लेन देन के नहीं हो रहा है। साय सरकार इन एक वर्षों में पूरी तरह से हर मोर्चे में असफल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button