Raigarh News : सांसद प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने मां बंजारी धाम में माथा टेककर लिया आशीर्वाद
Raigarh News
पंडित व मन्दिर समिति द्वारा मनोकामना श्रीफल, चुनरी ओढ़ाकर अभिनन्दन किया गया।
नवरात्र पर्व के अष्टमी दिवस 16 अप्रेल को रायगढ़ सांसद प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने अपने गृहग्राम छर्राटांगर से कार्यकर्ताओ के साथ माँ बंजारी धाम में विधि विधान के साथ श्री बंजारी देवी की पूजा अर्चना कर आशीर्वचन लिया।
Raigarh News : राठिया ने कहा कि चैत्र नवरात्र पर्व चल रहा है मैं पहले भी आदिशक्ति सर्वशक्तिपीठ श्री बंजारी माई की पूजन अर्चन दर्शन करने आता था आज नामांकन रैली के पहले माता के दर में पूजा कर आशीर्वाद लिया सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओ में भारी खुशी की माहौल है।



