‘वेलेंटाइन डे’ पर कुछ करते दिखे बाबू-सोना तो तोड़ देंगे शरीर का हर कोना, शिवसेना ने दी प्रेमी जोड़ो को चेतावनी

भोपाल: सोमवार को वेलेंटाइन डे के अवसर पर प्रेम करने वाले जोड़ों को रोकने के लिए MP की राजधानी भोपाल में शिवसेना ने तैयारी की है तथा इसकी के लिए लाठियों की पूजा की गई है. शिवसेना ने इसके साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि कोई पार्क में कुछ करते नजर आए बेबी, बाबू तथा सोना तो तोड़ देंगे शरीर का हर कोना.

[img-slider id="274450"]

वही शिवसेना कार्यकर्ताओं ने प्रेमी युगलों को सबक सिखाने के लिए कालिका शक्ति पीठ मंदिर में की आराधना की तथा उसके पश्चात् ऐसे युवाओं को चेतावनी भी दी है जो वेलेंटाइन डे का जश्न मनाते हैं. शिवसेना ने इसे पाश्चात्य संस्कृति का प्रतीक बताते हुए विरोध करने का की घोषणा की है.

वही इसके साथ ही वेलेंटाइन डे का विरोध करने वाले शिवसैनिकों ने बोला कि वो लाठी-डंडों के साथ शहर के भिन्न-भिन्न भागों में पहुंचेंगे. उन्होंने कहा, वैलेंटाइन डे मनाते मिले तो लड़के-लड़कियों की मौके पर ही शादी कराई जाएगी तथा ढोल-बाजे के साथ बाराता निकाली जाएगी. भोपाल में शिवसेना ने पब, रेस्टोरेंट, होटल संचालकों को भी चेतावनी दी है कि वो वैलेंटाइन डे पर कोई समारोह नहीं करें. बता दें कि शिवसेना, बजरंग दल सहित भारत में कई ऐसे संगठन हैं जो देश में वेलेंटाइन डे मनाए जाने का विरोध करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button