अन्यछत्तीसगढ़देश विदेश

वैक्सीनेशन को लेकर भ्रांति दूर करने छात्रावास अधीक्षक विश्वनाथ प्रधान खुद लगवाया दूसरा डोज फिर तो देखते ही देखते 40 पहाड़ी कोरवाओं ने लगवा लिए टीका

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

जशपुरनगर 28 अप्रैल 2021/ वैक्सीनेशन को लेकर भ्रांति दूर करने छात्रावास अधीक्षक विश्वनाथ प्रधान खुद लगवाया दूसरा डोज,देखते ही देखते 40 पहाड़ी कोरवाओं ने लगवा लिए  टीका।
 साहीडाँड़-बगीचा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत डोभ में जागरूकता की कमी के कारण ग्रामीण किसी भी प्रकार के टीका से दूर जंगल भागते थे।लेकिन यहाँ छात्रावास अधीक्षक विश्वनाथ प्रधान ने लोगों को जागरूक कर कोरोना वैक्सीन के महत्व समझाए,जिसका परिणाम रहा कि लोग बेधड़क अब वैक्सीन लगवाने आ रहे हैं।
        मिंली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत डोभ में पहाड़ी कोरवा बस्ती है,यहां सैकड़ों पहाड़ी कोरवा निवासरत है।जिनमें टीका को लेकर तरह तरह की भ्रातियां फैली हुई थी,जिसका आलम यह रहता था कि टीका के नाम से सरपंच,सचिव या कोई प्रशासनिक अमला अथवा सामाजिक संस्थान ग्राम डोभ पहुंचता था तो ग्रामीण जगलों की तरफ रुख कर भाग जाते थे।इस समस्या से निजात पाने ग्राम के सरपंच व सचिव ने सरबकोम्बो छत्रावास में पदस्थ अधीक्षक विश्वनाथ प्रधान को ग्राम में बुलाया, जिनके समझाईस से ग्रामीण बातों को सुनने के तैयार हुवे।श्री प्रधान ने ग्रामीणो को बैठा कोरोना महामारी के संबंध में विस्तार से बताया और इसके बचने के उपाय भी सुझाये।इस दौरान कोरोना वैक्सीन के फायदे बताते हुवे लोगों को जागरूक भी किये।इस जागरूकता का परिणाम यह रहा कि 45 साल से ऊपर के पहाड़ी कोरवा बुजुर्ग बेधड़क टीकाकरण केंद्र पहुंच टीका लगवाने लगे।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button