डी पुरंदेश्वरी को ‘फूलन देवी‘ कहना काफी निंदनीय – सुलोचना यादव

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।

आबकारी मंत्री कवासी लखमा द्वारा भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी पर बयानबाजी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमति सुलोचना यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देशा अनुसार गत दिवस कांग्रेस के मंत्री कवासी लखमा द्वारा छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी पर अभद्रता पूर्वक टिप्पणी करते हुए फूलन देवी कहना काफी गलत व घोर निदंनीय है। इस प्रकार के गंदे शब्द बोलकर मातृशक्ति का उपहास करने वाले मंत्री कवासी लखमा एक जिम्मेदार मंत्री होते हुए भी नारी शक्ति का अपमान करना घोर निंदनीय है। छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे है। जगह-जगह पर दुष्कर्म, बलात्कार, यौन उत्पीड़न होने जैसे गंभीर मामले सुनने को मिल रहे है। फिर भी इतने अधिक अपराध के मामले बढ़ने के बावजूद भी कांग्रेस के मंत्रीगण चुप्पी साधे हुए है, और मात्र शक्ति पर घिनौनी टिप्पणियां करते है। कवासी लखमा का विरोध करने वालों में जिला महामंत्री कौशिल्या वर्मा, सत्यभामा साहू, मीना बार्वे अध्यक्ष नगर पंचायत लवन, जिला मंत्री तृप्ति विश्वास, रानी यादव, त्रिवेणी मानिकपुरी, गुलाब बाई वर्मा, अमरीका लसेर, कलेश्वरी मानिकपुरी, गीतेन्द्री पैकरा, रामकुमारी पैकरा, संतोषी निषाद, सरस्वती पैकरा, निर्मला निषाद, विश्वासा निषाद, कमला पैकरा, गोविंद निषाद, सावित्री कुर्रे ने पुरंदेश्वरी को फूलन देवी कहने जैसी बातों को विरोध करते हुए इसकी घोंर निंदा करती है। कवासी लखमा को इसके लिए भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी से माफी मांगनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button