छत्तीसगढ़न्यूज़

जो जहां पर हैं, वे वहीं पर खड़े होकर लें शपथ, सड़क सुरक्षा अभियान से जुड़ शहरवासियों से ली शपथ

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इसके सहयोगी प्रकाशन दैनिक जागरण समूह द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान को खूब सराहा जा रहा है। मुख्य आयोजन रायपुर के जेआर दानी गर्ल्स स्कूल में सुबह 11 बजे किया गया।

सुरक्षित यातायात को लेकर बीते 10 नवंबर से जारी अभियान के तहत आज नौ दिसंबर शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। जहां शहरवासियों ने यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ ली। इसमें जिले के स्कूल, कालेजों, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, कलेक्ट्रेरेट, नगर निगम कार्यालय व अन्य शासकीय कार्यालयों, अस्पतालों, कांग्रेस, भाजपा कार्यालय, विभिन्ना सामाजिक व व्यापारी संगठनों द्वारा सुबह 11 बजे सुरक्षित यातायात को लेकर शपथ ली गई।

मुख्य आयोजन रायपुर के जेआर दानी गर्ल्स स्कूल में सुबह 11 बजे किया गया। इसमें रायपुर के सांसद, विधायक, महापौर समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क सुरक्षा को लेकर इस मुहिम को सराहनीय बताया है। उन्होंने भी लोगों से अपील की थी कि प्रत्येक नागरिक इस अभियान में शामिल हों। इसके लिए जो जहां पर हैं, वे वहीं पर खड़े होकर शपथ ले सकते हैं।

यह शपथ ली गई

मैं शपथ लेता हूं/लेेती हूं, कि

  • सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखूंगा/रखूंगी।
  • यातायात नियमों का हमेशा खुद और अपने स्वजन से पालन करवाऊंगा/करवाऊंगी।
  • दोपहिया वाहन चलाते समय हमेश हेलमेट लगाऊंगा/लगाऊंगी।
  • कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाऊंगा/लगाऊंगी।
  • कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाऊंगा/चलाऊंगी।
  • वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करूंगा/करूंगी।

मैं हमेशा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को पहले जाने के लिए रास्ता दूंगा/दूंगी।

  • सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा/रहूंगी।

जागरूकता अभियान को खूब सराहा

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नईदुनिया और इसके सहयोगी प्रकाशन दैनिक जागरण समूह द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान को खूब सराहा जा रहा है। प्रदेश में सहयोगी प्रकाशन दैनिक जागरण के अभियान को लेकर जबरदस्त उत्साह भी देखा जा रहा है। इसमें सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं के हर कारणों को तलाशकर संबंधित एजेंसियों को उसके सुधार के लिए अवगत भी कराया जा रहा है।

Show More

Bhimsen Tiwari

प्रधान संपादक
Back to top button