
आल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

दिनेश दुबे 9425523689
आप की आवाज
*महेंद्र कुमार तेकाम, नशकर टंडन, शम्भू राठौर एवं राजकुमार खाती का चयन आल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के लिए हुआ
दुर्ग – छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सर्विसेज का गठन करने के लिए पूरे प्रदेश से शासकीय कर्मचारी का पावर लिफ्टिंग, वेट लिफ्टिंग एवं बाडी बिल्डिंग की प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ टीम का चयन संचानालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के द्वारा दिंनाक 16 दिसंबर को फारेस्ट क्लब रायपुर में की गई
*जिसमें महेंद्र कुमार तेकाम (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक बाडी बिल्डिंग), सीनियर सहकारिता अधिकारी जिला बेमेतरा में पदस्थ का चयन पावर लिफ्टिंग एवं बाडी बिल्डिंग में चयन किया गया। राजकुमार खाती जिला महिला बाल विकास अधिकारी रायपुर विभाग में पदस्थ का चयन वेट लिफ्टिंग एवं पावर लिफ्टिंग में चयन किया गया। शम्भू राठौर जिला चिकित्सालय दुर्ग में कार्यरत का बाडी बिल्डिंग में चयन किया गया। श्री नशकर टंडन (अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर), सहायक ग्रेड 02 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसाली, खण्ड निकुम जिला दुर्ग का बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में चयन किया गया।
*उक्त प्रतियोगिता दिनांक 5 से 9 जनवरी 2023 को दिल्ली त्याग राज स्टेडियम, त्याग राज नगर दिल्ली में आयोजित आल इंडिया सिविल सर्विसेज का आयोजन किया गया।
*यह प्रतियोगिता केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं कीड़ा बोर्ड नई दिल्ली के द्वारा आयोजित की जा रही है।
*विदित हो कि उपरोक्त प्रतिभागी कई बार छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सर्विस दल का प्रतिनिधित्व किया है।
जिसमें केरल, तामिलनाडु, कनार्टक, आंधप्रदेश, छत्तीसगढ़ बिहार, ओडिशा, मध्यप्रदेश, दिल्ली में आयोजित का प्रतिनिधित्व किया।
*इस प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक राजेन्द्र सिंह यादव, बुधराम सारंग (वीर हनुमान सिंह अवाडी), दुर्गा जंघेल, आलोक द्विवेदी, महेन्द्र कुमार तेकाम, नशकर टंडन, पवन यादव उपस्थित रहे।
*इनके चयनित होने पर विभागाप्रमुख एवं समस्त विभागों के कर्मचारियों एवं संघ के द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
