
रायगढ़। रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के द्वारा रायगढ़ विधानसभा में उनके कत्थक प्रयास से लगातार विकास कार्य तेजी से कराया जा रहा हैं इसी अंतर्गत शनि मंदिर से लेकर छठ घाट तक 29. 56 करोड रुपए की लागत से नए मरीन ड्राइव प्रस्तावित की गई है जिसके कार्ययोजना मे कसावाद देखने को मिलने लगी है जहाँ केलो नदी के किनारे जेल पारा एवं कयाघाट क्षेत्र के तटीय इलाकों में बसे लोगों को नोटिस देने के साथ ही नाप जोख का काम भी शुरू हो गया है। इस क्षेत्र के लगभग 280से ज्यादा लोगों को निगम प्रशासन की ओर से नोटिस दिया गया है, जिसके बाद तोड़ फोड़ को लेकर वार्ड क्रमांक 29 में हड़कंप मची हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मरीन ड्राईव की चौड़ाई कम की जाए ताकि कम से कम नुकसान उठाना पड़े। केलो नदी के दूसरे किनारे पर शनि मंदिर से छठ घाट तक मरीन ड्राईव निर्माण प्रस्तावित है इसके लिए शासन से साढ़े 29 करोड़ रूपए की स्वीकृति भी प्रदान कर दी है। मरीन ड्राईव के साथ ही एसईसीएल रपटा पर नये पुल का निर्माण भी होना है। मरीन ड्राईव व पुल निर्माण के लिए नगर निगम ने प्रगति नगर, जेल पारा व कयाघाट में नदी किनारे मकान बना कर बसे लगभग 295 लोगों को नोटिस जारी कर मकान निर्माण की अनुमति संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा है।
वहीं दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने की स्थिति में मकान को तोड़ने की कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इधर नगर निगम के भवन विभाग की टीम द्वारा बुधवार को तटीय क्षेत्र में जमीनों की नाप जोख और मार्कि ग शुरू कर दी गई है। वहीं नोटिस मिलने तथा नापजोख की कार्रवाई शुरू होने से वार्ड क्रमांक 29 में हडक़म्प मच गई है तथा लोग अपने आशियाने को लेकर चिंतित हैं। स्थानिय लोगों का कहना है कि वे मरीन ड्राईव प्रोजेक्ट का विरोध नहीं कर रहे हैं लेकिन नगर निगम इस तरह से निर्माण करे जिससे कम से कम तोडफ़ोड़ हो। वहीं कुछ प्रभावित विस्थापन की मांग भी कर रहे हैं।नोटिस मिलने के बाद प्रभावितों में भय का माहौल है लेकिन सरकार की योजना का कोई विरोध नहीं है। विकास कार्य हो परंतु गरीब लोगों का कम से कम नुकसान हो। इस संबंध में मोहल्लेवासियों के साथ बैठक की गई थी, जिसमें चौड़ाई कम करने पर यदि मकान टूटता है तो कोई आपत्ति नहीं है। यदि ज्यादा चौड़ाई होती है तो 50 प्रतिशत मोहल्लेवासी घर से बेघर हो जायेंगे इसका सरकार ध्यान रखे। हमने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से भी इस मामले में चर्चा की थी। उन्होंने प्रभावितों में प्रति वयस्क सदस्यों को मकान व 20 हजार रूपए प्रभावित मकान मालिकों को देने के लिए आश्वस्त किया है। हमारी मांग है कि जिस तरह से राजा पारा, बेला दुला की ओर मरीन ड्राईव बना है उसी तरह 30 से 40 फीट चौड़ाई के साथ इस ओर भी निर्माण किया जाए ताकि अधिक मकान प्रभावित न हों।
नोटिस मिलने के बाद प्रभावितों में डर का माहौल है लेकिन आसपास के लोग यह भी चाहते हैं की विकास कार्य हो परंतु गरीब लोगों का कम से कम नुकसान हो। इस संबंध में मोहल्लेवासियों के साथ बैठक की गईं थी जिसमें कहा गया था की चौड़ाई कम करने के बाद भी यदि मकान टूटता है तो कोई आपत्ति नहीं है। यदि ज्यादा चौड़ाई होती है तो 50 प्रतिशत मोहल्लेवासी घर से बेघर हो जायेंगे इसका सरकार ध्यान रखे। हमने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से भी इस मामले में चर्चा की थी। उन्होंने प्रभावितों में प्रति वयस्क सदस्यों को मकान व 20 हजार रूपए प्रभावित मकान मालिकों को देने के लिए आश्वस्त किया है। हमारी मांग है कि जिस तरह से राजा पारा, बेलादुला की ओर मरीन ड्राईव बना है उसी तरह 30 से 40 फीट चौड़ाई के साथ इस ओर भी निर्माण किया जाए ताकि अधिक मकान प्रभावित न हों।




