शरडा एनर्जी के खिलाफ शिकायत मामला सरकारी जमीन पर अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग का , दबी आवाज करवाई की मांग तेज

घरघोड़ा तहसील क्षेत्र में इस समय प्लांट से निकलने वाले राख को फेकने के लिए स्वर्ग बना हुआ है प्राप्त जानकारी अनुसार घरघोड़ा ग्राम नवापारा पहन 18 में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से फ्लाई ऐश डंप किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधि ने नायब तहसीलदार को आवेदन सौंपकर जाँच कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन में बताया गया है कि खसरा क्रमांक 311/1 की शासकीय भूमि पर सरड़ा एनर्जी कंपनी द्वारा बिना अनुमति के फ्लाई ऐश डंपिंग की जा रही है। यह कार्य पर्यावरण नियमों और प्रचलित कानूनों का उल्लंघन है, जिससे क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ रहा है और जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस अवैध कार्य में ट्रांसपोर्टरों और उद्योग प्रबंधन के साथ-साथ कुछ स्थानीय राजस्व कर्मचारियों एवं पंचायत से जुड़े लोगों की मिलीभगत हो सकती है, जिसके चलते गलत जानकारी देकर उच्च अधिकारियों को गुमराह किया जा रहा है और अवैध गतिविधि लगातार जारी है। आवेदक ने प्रशासन से मांग की है कि शासकीय भूमि पर हो रही अवैध डंपिंग को तत्काल प्रभाव से रोका जाए तथा फ्लाई ऐश को हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।
जनप्रतिनिधि ने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्र के पर्यावरण और आम जनता के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। समय रहते कार्यवाई नहीं कि गई तो क्षेत्र हित के लिए आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा

Back to top button