गरुड़ पुराण को हिंदू धर्म के 18 मुख्य पुराणों में से एक माना जाता है। इसमें प्रभु श्री विष्णु तथा उनके पक्षी गरुड़ के बीच हुई चर्चा का जिक्र किया गया है। इसके अतिरिक्त स्वर्ग, नर्क, पाप, पुण्य तथा मृत्यु के अतिरिक्त ज्ञान, विज्ञान, भक्ति, सदाचार तथा धर्म से संबंधित विभिन्न बातों के बारे में बताया गया है। इसके माध्यम से आमजनमानस को कल्याण का रास्ता बताया गया है। गरुड़ पुराण में कही गई बातों का अनुसरण करके जीवन में आने वाली कई समस्याओं से बचा जा सकता है।
इसी प्रक्रिया में गरुड़ पुराण में ऐसे घरों का जिक्र किया गया है, जहां का भोजन करने से मनुष्य पाप का भागीदार बन जाता है क्योंकि भोजन के माध्यम से व्यक्ति के विचार तथा उसके घर की ऊर्जा शरीर में जाती है। अगर विचार तथा ऊर्जा नकारात्मक होगी तो वो आप पर भी वही प्रभाव छोडे़गी।
जानिए उन घरों के बारे में जहां का भोजन करना वर्जित माना गया है:-
1- जिन्हें बेहद अधिक गुस्सा क्रोध आता है, उनके घर का भोजन करने से परहेज करना चाहिए नहीं तो उनका ये गुण आपमें भी आ सकता है। इसीलिए कहा जाता है जैसा अन्न, वैसा मन।
2- जो राजा अत्यंत क्रूर हो, अपनी प्रजा पर अत्याचार करता हो, उसके घर का खाना भी कभी ग्रहण नहीं करना चाहिए। ये भोजन आपको उसके पाप का भागीदार बनाता है।
3- किन्नर प्रत्येक प्रकार के व्यक्तियों से दान लेते हैं मतलब उनके घर हर प्रकार का धन आता है। इसलिए किन्नरों के घर का खाना नहीं खाना चाहिए।
4- किसी चोर अथवा अपराधी के घर में यदि आप भोजन करते हैं तो उसके घर की नकारात्मकता भोजन के माध्यम से आपके शरीर में भी जाती है तथा इससे आपके भी विचार दूषित होते हैं। इसलिए ऐसे व्यक्तियों के घर का भोजन कभी न खाएं।
5- जिनके घर लोग बीमार हैं, उनके घर में बैक्टीरिया हो सकते हैं, ऐसे व्यक्तियों के घर में खाना खाने से बचना चाहिए।
Read Next
4 hours ago
8 महीने से इंसाफ का इंतजार, 11 केवी करंट से राजमिस्त्री की मौत, परिजन आज भी न्याय को तरस रहे – अब आखिरी उमीद से कोर्ट का दरवाजा खटखटाया ।
6 hours ago
भारतमाला परियोजना में लगे उपकरणों की चोरी करने वाले दो सगे भाई धरमजयगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़े, चोरी की बैटरियां, बेल्ट और नकदी बरामद
10 hours ago
शादी का झांसा दे युवती से किया दुष्कर्म….
10 hours ago
ऑपरेशन मुस्कान – जशपुर पुलिस ने देश के विभिन्न प्रदेशों से सात गुमशुदा बच्चों को ढूंढ परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान…..
1 day ago
आधारशिला रखना सराहनीय लेकिन उपलब्धि को बढ़ाकर बताना साय सरकार का युवाओं को गुमराह करना है=प्रिंकल दास
1 day ago
ब्रेकिंग न्यूज.जेल की दीवार फांदकर भागे 4 कैदी मचा हड़कंप
2 days ago
जमीन विवाद के चलते शिक्षक की हत्या 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में
2 days ago
जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत में खराब गुणवत्ता पाए जाने पर होगी कार्रवाई
2 days ago
एनटीपीसी लारा ने ग्रामीणों को वाद्य यंत्र वितरित कर सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा दिया
2 days ago
बिना दस्तावेजों के परिवहन हो रहा 9 टन कबाड़, ट्रक सहित जब्त
Back to top button