‘शराबबंदी के बजाए रमन सरकार ने किया गांव-गांव तक शराब पहुंचाने का काम’ PCC चीफ मोहन मरकाम का बड़ा बयान

रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने शराबबंदी पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि 15 साल सत्ता में रही भाजपा ने ही सरकार के माध्यम से शराब बेचने का फैसला लिया था और रमन सरकार ने शराबबंदी न कर गांव- गांव तक शराब पहुंचाने का काम किया।

 

वहीं मामले में मोहन मरकाम के बयान का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि वे कोई भी गलत बात नहीं कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभा की बैठक के बाद अनुमति देने पर शराबबंदी होगी। हमने यह उल्लेख भी अपने घोषणापत्र में किया है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा के नेता अपना घोषणापत्र नहीं पढ़ते बल्कि कांग्रेस की घोषणा पत्र को रट्टा मार लिए हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया हैं।

Share This Article
Leave a review