रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण को देखते हुए शराब दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं है। लेकिन आबकारी विभाग की नाकामियों की वजह से शराब दुकानों पर जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। OTP नहीं मिलने और शराब की होम डिलिवरी नहीं मिलने पर लोग शराब दुकान पहुंच रहे हैं। शराब के नाम पर लूट का एक और खेल चल रहा है। शराब दुकान जाकर शराब लेने पर भी विभाग हर शख्स से 118 रुपए का होम डिलिवरी चार्ज वसूल रहा है।
लॉकडाउन के बाद भी शराब दुकानों पर भीड़ उमड़ी है। जबकि प्रत्यक्ष तौर पर शराब दुकान खोलने पर अब भी मनाही ही है। दरअसल, आबकारी विभाग जब होम डिलिवरी ऑर्डर को पूरा करने में नाकाम हुई, तो उसने OTP दिखाकर शराब दुकानों से शराब लेने की इजाजत दे दी। कहा गया कि जिन्हें OTP मिला है, वही आएं। लेकिन ऑनलाइन शराब बुकिंग करने वालों को दो-तीन दिनों में भी जब OTP नहीं मिल रहा, तो वे भी शराब दुकान पहुंच जा रहे हैं।
सारा कुछ हुआ है, आबकारी विभाग के फ्लॉप सिस्टम के चलते। क्योंकि पिकअप ऑप्शन चुनने वालों को OTP कंप्यूटर सिस्टम से नहीं, बल्कि शराब के उपलब्ध स्टॉक के आधार पर दुकानवालों की मर्जी से भेजा जाता है। ऑनलाइन ऑर्डर कर पिकअप ऑप्शन के तहत जो लोग शराब लेने दुकान पहुंच रहे हैं, उनसे भी होम डिलिवरी चार्ज के रुप में 118 रुपए वसूला जा रहा है। मामले पर आबकारी विभाग कुछ कहने को तैयार नहीं, जबकि शराब दुकान चला रहे प्लेसमेंट एजेंसीवाले सिस्टम को जिम्मेदार बता रहे हैं।
दलीलें चाहे जो भी हो, लेकिन शराब दुकानों की ये तस्वीर फिर से नए खतरे की ओर ले जा सकती है। क्योंकि अब भी हर दिन जिले में 3 सौ से साढ़े 3 सौ कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। सवाल तो ये भी है कि दुकान से शराब दे कर आबकारी विभाग हर व्यक्ति से 118 रुपए की अतिरिक्त वसूली कर रहा है, वो जा कहां रहा है?
जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा केंद्रीय बजट- चुम्मन साहू
15 hours ago
नन्ही गायिका अरुणिमा शर्मा ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीता
16 hours ago
तेलीकोट में माघ पूर्णिमा पर सात्विक यज्ञ, चौका आरती और सामूहिक उत्सव का भव्य समागम
1 day ago
बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन
2 days ago
तामनार जनसुनवाई निरस्त, फिर भी लोगों का विरोध बरकरार
2 days ago
एक ही परिवार की तीन बेटियों का शासकीय सेवाओं में चयन, जिले के लिए गौरव का क्षण
2 days ago
परीक्षा अवधि में शांति सुनिश्चित करने कलेक्टर का सख्त आदेश…. 31 मार्च तक जशपुर जिले में तेज संगीत, लाउडस्पीकर और अनावश्यक कोलाहल पर प्रतिबंध
2 days ago
सरगुजा ओलंपिक: आदिवासी अंचल की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा नया मंच….. जिले में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएँ शुरू, 3 फरवरी तक खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का करेंगे प्रदर्शन
4 days ago
नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलिथीन पर चला प्रशासन का डंडा
5 days ago
यातायात नियमों के पालन को लेकर जशपुर जिले के नवपदस्थ पुलिस कप्तान, डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह सख्त…. नशे में वाहन चलाने वालों पर शून्य सहनशीलता