शराब के शौकीनों के ल‍िए बड़ी खबर, इस साल 26 द‍िन बंद रहेंगे ठेके; देख‍िए पूरी ल‍िस्‍ट

नई द‍िल्‍ली : Dry Days List : 31 मार्च के बाद नया फाइनेंश‍ियल ईयर (Financial Year 2023) शुरू होने वाला है. ऐसे में 1 अप्रैल से कई चीजें बदल जाएंगी. शराब की दुकानों का टर्म भी नए फाइनेंश‍ियल ईयर से ही शुरू होता है. शराब के शौकीनों का यह जानकारी होनी चाह‍िए क‍ि नए व‍ित्‍त वर्ष में कब-कब शराब की दुकानें बंद (Dry Day) रहेंगी?

राज्‍य सरकार लेती है ठेके खोलने-बंद करने का न‍िर्णय

ड्राइ डे का मतलब होता है उस द‍िन शराब की दुकानें बंद रहेंगी और ब‍िक्री नहीं होगी. हालांक‍ि यह न‍िर्णय राज्‍य सरकार का होता है क‍ि क‍िस राज्‍य में क‍िस द‍िन शराब की दुकानें बंद रहेंगी और क‍िस द‍िन खुलेंगी. आइए देखते हैं अप्रैल से लेकर मार्च तक साल 2022-23 तक के ड्राई डे (Dry Days list in 2022-23) की पूरी ल‍िस्‍ट. ल‍िस्‍ट में राज्‍य के अनुसार भी छुट्ट‍ियों की जानकारी दी गई है.

अप्रैल 2022

– 10 अप्रैल (राम नवमी) : जम्मू
– 14 अप्रैल (महावीर जयंती, अंबेडकर जयंती) : राज्‍य का नाम नहीं
– 15 अप्रैल (गुड फ्राइडे) : राज्‍य का नाम नहीं

मई 2022

– 1 मई (महाराष्ट्र दिवस) : महाराष्ट्र
– 3 मई (ईद-उल-फितर) : कश्मीर

जुलाई 2022

– 10 जुलाई (आषाढ़ी एकादशी) : महाराष्ट्र
– 13 जुलाई (गुरू पूर्णिमा) : महाराष्ट्र

अगस्त 2022

– 8 अगस्त (मुहर्रम) : राज्‍य का नाम नहीं
– 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) : पूरे देश में
– 19 अगस्त (जन्माष्टमी) : जम्मू, कश्मीर
– 31 अगस्त (गणेश चतुर्थी) : राज्‍य का नाम नहीं

सितंबर 2022

– 9 सितंबर (अनंत चतुर्दशी) : महाराष्ट्र

अक्टूबर 2022

– 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) : राज्‍य का नाम नहीं
– 5 अक्टूबर (दशहरा) : पश्चिम बंगाल
– 9 अक्टूबर (वाल्मिकी जयंती) : राज्‍य का नाम नहीं
– 24 अक्टूबर (दिवाली) : पूरे देश में

नवंबर 2022

– 4 नवंबर (कार्तिकी एकादशी) : महाराष्ट्र
– 8 नवंबर (गुरु नानक जयंती) : जम्मू

दिसंबर 2022

– 25 दिसंबर (क्रिसमस) : पूरे देश में

जनवरी 2023

– 14 जनवरी (मकर संक्रांति) : राज्‍य का नाम नहीं
– 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस): पूरे देश में
– 30 जनवरी (शहीद दिवस): राज्‍य का नाम नहीं

फरवरी 2023

– 15 फरवरी (स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती) : राज्‍य का नाम नहीं
– 18 फरवरी (महाशिवरात्रि) : राज्‍य का नाम नहीं
– 19 फरवरी (छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती) : राज्‍य का नाम नहीं

मार्च 2023

– 8  मार्च (होली) : राज्‍य का नाम नहीं

प‍िछले द‍िनों द‍िल्‍ली सरकार ने आबकारी नीत‍ि में बदलाव क‍िया है. नई नीत‍ि के तहत राज्‍य में सिर्फ तीन ड्राई डे का प्रावधान किया गया है. इसके बाद से दिल्ली में 26 जनवरी, 15 अगस्त और 2 अक्टूबर को ही ड्राई डे रहेगा. इसके अलावा क‍िसी द‍िन ठेके बंद करने के ल‍िए बाकायदा नोट‍िफ‍िकेशन जारी क‍िया जाएगा. बिहार और गुजरात ड्राई स्टेट हैं, जहां आधिकारिक तौर पर शराब की बिक्री प्रतिबंधित है.

Share This Article
Leave a review