सात सूत्रीय मांगों को लेकर छाल भाजपा ने किया खेदा पाली चौक में चक्का जाम

आप की आवाज

[img-slider id="274450"]

*सात सूत्रीय मांगों को लेकर छाल भाजपा ने किया खेदा पाली चौक में चक्का जाम
*7 सूत्रीय मांगों को लेकर किया चक्काजाम
रायगढ-भारतीय जनता पार्टी मंडल छाल एवं क्षेत्रवासियों ने छाल से धरमजयगढ़ खरसिया और घरघोड़ा के खस्ताहाल सड़कों के निर्माण सहित 7 सूत्री मांगों को लेकर 13 सितंबर को खेदापाली चौक में चक्का जाम किया आज भारतीय जनता पार्टी मंडल छाल के कार्यकर्ताओं ने अपने सात सूत्री मांगे जिसमें 1.छाल से धर्मजयगढ़ छाल से खरसिया छाल से घरघोड़ा के सड़कों को तत्काल मरम्मत कर चलने योग्य बनाया जाए 2. छाल में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी व हिंदी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किया जाए 3, तहसील कार्यालय ने स्टॉप की कमी को पुर्ण किया जाए और राजस्व निरीक्षक का मुख्यालय बनाया जाए 4. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाए और महिला चिकित्सक की पदस्थापना की जाए 5.छाल में शासकीय महाविद्यालय की स्थापना की जाए 6.एसईसीएल द्वारा ग्राम खेदापाली और बांधापाली के पूर्ण रकबा अधिग्रहित किया जाए व रेलवे में अधिग्रहित चंद्रशेखरपुर, खेदापाली,बांधापाली,पुसल्दा लोटन,चितापाली,कटाईपाली के ग्रामीणो को पुनर्वास की राशि तत्काल दी जाए 7 भाजपा शासन के समय से निर्माणाधीन पुलिया महाराजगंज‌ मुनुंद अति शीघ्र पूर्ण कराया जाए।जिला भाजपा के महामंत्री अरुणधर दीवान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोयले की रॉयल्टी का 30% डीएमएफ फंड में आता है तो उस राशि का उपयोग उस क्षेत्र के सड़कों के लिए क्यों नहीं किया जाता, यहाँ की जनता क्यों धूल खाए सड़के नही सुधरी तो भाजपा आर्थिक नाकेबंदी की जायेगी।आज इस अवसर पर जिला भाजपा की मंत्री लीनव राठिया,जिला मंत्री रजनी राठिया,वरिष्ठ भाजपा नेता तारासिंह राठिया,हरिश्चंद्र राठिया,राधेश्याम राठिया,कापू मंडल अध्यक्ष विनय पांडे,धरमजयगढ मंडल अध्यक्ष गोकुल नारायण यादव,टीकाराम पटेल,महेश चैनानी,अमित पांडे,शिशुपाल,जगन्नाथ दास,डॉ रमेश पटेल,टार्जन भारती, संतोष राठिया,शशि पटेल,रामनाथ बैगा,विकास केशरवानी,संजय गुप्ता,लालू ठाकुर,विजय राठौर,सेवक पटेल,पीताम्बर राठिया,उमाशंकर,रोहणी चंद्रा,सेवती चंद्रा,पुष्पा चंद्रा, भारत चंद्रा,दिलीप यादव,होरी पटेल,भोला पांडे,देवेंद्र राजपूत,जहाज राग,कैलाश डनसेना, कन्हैया डनसेना,प्रह्लाद गौतम,प्रेम पांडे,रघुवीर दास,क्रांति राठिया,रवि राठिया,दिलीप सिदार,हरि पटेल,वीरेंद्र ठाकुर,रवि ठाकुर,मनोज खंडेल,गंगा सिंह,मनोज शाह,रोशन ठाकुर,संजय राठिया,विक्रम राठिया,पप्पू शर्मा,रामकृष्ण तिवारी,दिगम्बर बेहरा,राधा बेहरा,भोज पटेल,दोलनारायन पटेल एवं बाँधापाली,खंदापाली एवं छाल के सैकड़ों रहवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button