शराब पीने से किया मना तो पत्नी पर फेंका तेजाब

बक्सर: आजकल अपराध के मामले दिन पर दिन बढ़ते चले जा रहे हैं। अब हाल ही में जो मामला सामने आया है वह बिहार के बक्सर जिले का है जहाँ एक खौफनाक वारदात हुई है। जी दरअसल यहां शराबी पति ने पत्नी के ऊपर केवल इस वजह से तेजाब फेंक दिया, क्योंकि वह सिर्फ शराब पीने से मना कर रही थी। वहीं इस दौरान तेज़ाब के चलते गंभीर रूप से झुलसी पत्नी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस पूरे मामले को ब्रम्हपुर प्रखण्ड के भिकछुक राय के डेरा का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के तहत, जग नारायण बहुत ज्यादा शराब पीता था और उसकी इसी आदत को लेकर सविता से अक्सर उसका झडा होता रहता था। वहीं इन दिनों सविता अपने मायके में थी। सविता का कहना है कि जग नारायण उससे मिलने आया और अचानक रात को उसके ऊपर तेजाब से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई है।

इस मामले में यह सब होते देख घर वालों ने घायल सविता को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। खबरों के मुताबिक सविता के भाई का कहना है कि ‘नैनीजोर निवासी जग नारायण से उसने अपनी बहन की शादी 2016 में की थी, लेकिन लड़का शराब के नशे का आदि हो गया था। इसी बात को लेकर मेरी बहन और जगनारायण के बीच रोज झगड़ा हुआ करता था।’

आगे भाई ने बताया, ‘ऐसे में हम लोगों बहन को अपने घर लेकर आए लेकिन जगनारायण लगातार मेरे पिता पर विदाई करने का दबाव बना रहा था। बहन सविता जाने के लिए तैयार नहीं हुई और उसने कहा कि शराब का नशा छोड़ दो तो साथ चलूंगी। यही बात जग नारायण को अच्छी नहीं लगी और उसने टिफिन में तेजाब लेकर रात में पहुंचा और मौका देकर तेजाब फेंक कर बहन को जान से मारने का प्रयास किया और भाग गया।’ सविता का इलाज करने वाले डॉक्टर भूपेंद्र का कहना है कि केमिकल का छिड़काव मरीज के शरीर पर किया गया है। जिससे उसकी त्वचा जल चुकी है। इलाज जारी है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने जग नारायण के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button