न्यूज़

शराब पीने से मना किया तो भाई ने अपनी ही बहन के सीने में उतार दी कई गोलियां.. मौके पर मौत

नोएडा 12 मार्च ग्रेटर नोएडा के रोजा जलालपुर में एक युवक ने शराब पीने से मना करने पर अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के गांव रोजा जलालपुर में सूरज (22) ने अपनी बहन रूचि (32) की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि सूरज को शराब की लत है। शुक्रवार रात को सूरज शराब पीकर घर आया तो उसकी बहन ने शराब पीने के लिए उसे फटकार लगाई। इससे आक्रोशित सूरज ने अपनी बहन पर पिस्तौल से गोली चला दी। घटना में रूचि की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button