शर्मनाक! दवाई लेने आई मूक-बधिर महिला के साथ मेडिकल स्टोर वाले ने किया दुष्कर्म, और फिर…

नई दिल्ली: देशभर से आए दिन कई तरह के दिल दहला देने वाले मामले सामने आते रहते है इस बीच एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है दिल्ली से। दरअसल दिल्ली के के भजनपुरा क्षेत्र में रहने वाली एक मूक-बधिर महिला के साथ मेडिकल स्टोर वाले ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इल्जाम है कि अपराधी उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। महिला ने चिंतित होकर इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने FIR दर्ज कर अपराधी को पकड़ लिया है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि अपराधी का नाम रेहान है तथा उसे अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता लगभग 30 वर्ष की है। लगभग 5 वर्ष पहले वह अपने पति से अलग होकर भजनपुरा थाना क्षेत्र में अपने मायके में रह रही हैं। उनके तीन बच्चे हैं। क्षेत्र में ही एक मेडिकल स्टोर है। आरोप है कि 22 अक्टूबर को महिला की सेहत खराब हुई। वह मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने पहुंचीं। वहां अपराधी ने महिला को धोखे से भीतर बुला लिया।

महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर उसने इसका वीडियो भी बना लिया। बाद में बनाए गए वीडियो से वह महिला को ब्लैकमेल करने लगा। वह महिला के बच्चों को भी जान से मारने की धमकी देता था। वीडियो नष्ट करने का झांसा देकर भी उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button