बिहार के जमुई जिले में दो नाबालिग लड़कियों को डायन बताकर बुरी तरह पिटाई करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं दोनों लड़कियों को अर्धनग्न कर उनके बाल भी काट दिये। ये शर्मनाक घटना सिमुलतला थाना क्षेत्र के गादी टेलवा की है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 22 मई को गादी टेलवा में एक पांच महीने के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने मृत बच्चे को नदी किनारे दफन कर दिया। इसके बाद बच्चे की मौत किन कारणों से हुई, इसका पता लगाने वो किसी तांत्रिक के पास चले गए। उस तांत्रिक ने बच्चे की मौत किसी डायन के द्वारा किये जाने की बात कही। तांत्रिक ने यह भी कहा कि जहां पर बच्चे को दफन किया गया है, उसकी निगरानी करें। वह डायन उस बच्चे की लाश को लेने आएगी। परिजनों ने भी तांत्रिक की बात मान ली और उक्त स्थान का निगरानी करने लगे।
सोमवार देर रात गांव की ही दो नाबालिग लड़कियां नदी किनारे शौच करने पहुंची। वहां मौजूद लोगों ने उनको पकड़ लिया। दोनों नाबालिग लड़कियों को अर्धनग्न कर बुरी तरह से पीटा और फिर उनके बाल काट दिये। ग्रामीणों को जब इस घटना का पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह उन लड़़कियों को वहां से छुड़ाकर थाने ले आई। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Read Next
23 hours ago
अदाणी फाउंडेशन के तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र से सात छात्रों का हुआ चयन
24 hours ago
जोरापाली इंडस्ट्रीज से चोरी का कोतरारोड़ पुलिस ने किया पर्दाफाश
1 day ago
अडानी का गढ़ नहीं बनने देंगें छत्तीसगढ़ को–राकेश पाण्डेय
1 day ago
भारतमाला सर्वे का लगाया लाल झंडा, वहां शेड निर्माण शुरू क्या मुआवजा का खेल….?
1 day ago
पटवारी पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप, ग्रामवासियों का फूटा गुस्सा: कहा– फौती के बदले मांगे ₹5000, अब होगा जनआंदोलन!…
1 day ago
तमनार ब्लाक के मुंडागांव में अड़ानी कंपनी के द्वारा धुआंधार पेड़ कटाई का विरोध करने पर विधायक विद्यावती सिदार की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या युंका नेताअब्राहम टोप्पो
1 day ago
रायगढ़ जिले के मुंडागांव में अदानी कंपनी के द्वारा जंगलों में पेड़ों की कटाई को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रभावित गांव पहुंचे और गांव में ही चौपाल
1 day ago
शहर के बीटी सड़क पर लगाए सोलर रिफ्लेक्टिव मार्कर लाइट में भ्रष्टाचार की बू – नेता प्रतिपक्ष
1 day ago
मुक्तिधाम तक अब नहीं होगी परेशानी! पार्षद आदित्य बाजपेयी ने नगर पंचायत लैलूंगा के लिए निःशुल्क शव वाहन की मांग रखी, अध्यक्ष कपिल सिंघानिया ने दिया सकारात्मक आश्वासन
1 day ago
अब से हर सोमवार दोपहर 12.30 बजे से होगा कलेक्टर जनदर्शन
Back to top button