शादीशुदा युवक ने की दूसरी शादी, डेढ़ साल तक बंधक बनाकर किया दुष्‍कर्म, बच्चा होने पर स्टेशन पर छोड़ा

कायथा थाना क्षेत्र के ग्राम काठबडौदा में रहने वाले एक शादीशुदा व्यक्ति ने नागपुर की रहने वाली युवती से होते हुए दूसरी शादी कर ली। इसके बाद उसे डेढ़ साल तक घर में बंधक बनाकर रखा। युवती को बेटा पैदा होते ही उसे छह नवंबर को रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। आटो वाले उसे लेकर देवासगेट थाने पहुंचे थे। इस पर पुलिस ने उसे वन स्टाप सेंटर को सौंप दिया था। वहां युवती ने आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने शादी करने वाले पूर्व उप सरपंच, उसकी पत्नी सहित पांच आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं।

पुलिस ने बताया कि छह नवंबर को रेलवे स्टेशन पर एक महिला घूमते हुए आटो वालों को मिली थी। इस पर वह उसे लेकर देवासगेट थाने पहुंचे थे। यहां कुछ जानकारी नहीं देने पर युवती को पुलिस ने वन स्टाप सेंटर को सौंप दिया था। सेंटर पर महिला ने संचालिका को पूछताछ में बताया कि वह नागपुर की रहने वाली है। करीब डेढ़ साल पहले उसकी पड़ोसन चंदा आंटी उसे लेकर उज्जैन आई थी।

यहां उसने कायथा थाना क्षेत्र के ग्राम काठाबडौदा के निवासी राजपालसिंह से शादी करवा दी थी। शादी के बाद उसे पता चला था कि राजपाल की पहली पत्नी भी है। इससे उसके दो बच्चे होने के बाद उनकी मौत हो गई थी। राजपाल व उसकी पत्नी ने उसे घर में बंधक बनाकर रखा था। राजपाल ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। कुछ दिन पूर्व उसे बेटा पैदा हुआ था। जिसे राजपाल व उसकी पत्नी ने रख लिया और उसे 6 नवंबर को रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया।

इन पर प्रकरण दर्ज

पुलिस ने राजपालसिंह, उसकी पत्नी, जीजा वीरेंद्रसिंह, भांजा कृष्णपालसिंह व मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाली चंदा आंटी के खिलाफ धारा 344, 376 ए, 365, 377, 323, 506 तथा 120 बी के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया है। वहीं दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button