छत्तीसगढ़न्यूज़

हॉस्पिटल के रक्षक बने भक्षक

दुर्ग। जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जिला अस्पताल में भर्ती मरीज को गार्डों ने बंधक बनाकर पीटा है. इस अमानवीय कृत्य का वीडियो भी समाने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि एक मरीज के दोनों हाथों को बांधकर फर्श पर लेटाकर पीटा गया और वह औंधे मुंह पड़ा रहा. वहीं अस्पातल में मौजूद परिजनों से भी गार्डों ने जमकर हाथापाई की. वहीं हॉस्पिटल स्टाफ ने भी बदसलूकी की है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिला अस्पताल में मानसिक रूप से पीड़ित मरीज को गार्डों ने बांधकर बनाकर पीटा. इस दौरान बचाव करने आई पीड़ित के बहनों और परिजनों के साथ भी हाथापाई हुई. ये पूरी घटना जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष की है. इस घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस तक पहुंच गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button