देश विदेश

शादी के बाद पहले वैलेंटाइन डे को बनाना चाहते हैं स्पेशल? इन टिप्स के जरिए पार्टनर को करें सरप्राइज

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

फरवरी का महीना शुरू होते ही वेलेंटाइन डे (Valentine Day) का क्रेज यंग जेनेरशन के दिमाग पर चढ़ जाता है। वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) सात दिनों तक चलने वाला एक ऐसा लव फेस्टिवल है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक इस दिन अलग-अलग तरीकों से अपनी फीलिंग्स का इजहार करते हैं। यह दिन और भी खास लगता है जब यह शादी के बाद वाला पहला वैलेंटाइन डे होता है। अगर आपका भी यह शादी के बाद का पहला वैलेंटाइन डे है तो आपकी जिम्मेदारी है कि आप अपने पार्टनर को अपनी फीलिंग्स बताएं। आज हम आपसे कुछ ऐसे टिप्स शेयर करेंगे जिससे आप अपने पार्टनर से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। इस टिप्स को फोलो कर आप अपने रिलेशनशिप को और भी रोमांचक बना सकते हैं। गिफ्ट देना सबसे अच्छी चीजों में से एक है जो आपके पार्टनर के दिन को और खास बना देगा। दरअसल गिफ्ट आपके प्यार का इजहार करने का सही माध्यम है।

यदि आप अपने वैलेंटाइन को सरप्राइज देने के लिए सरल और आकर्षक गिफ्ट की तलाश में हैं तो यह गिफ्ट आपके लिए सबसे सही रहेगा क्योंकि इसे बनाना बहुत आसान है। यह गिफ्ट आपके पार्टनर को स्पेशल फील देगा। एक छोटे जार को रंगीन रिबन, ग्लिटर और अन्य डेकोरेटिंग आइटम्स और इसे रंगीन पेपर के छोटे टुकड़ों से भर दें। प्रत्येक पेपर पर आप अपने पार्टनर के लिए एक खास मेसेज लिखे और बताएं कि आप उन्हें प्यार क्यों करते हैं। तकिए के नीचे रख दें स्पेशल गिफ्ट शादी के बाद अगर पहला वैलेंटाइन डे मनाने जा रहे हैं तो आप सुबह की शुरूआत पार्टनर को सरप्राइज दे कर सकते हैं। इसके लिए आपको पार्टनर की नींद खुलने से पहले ही उनके तकिए के पास एक प्यारा सा गिफ्ट रख दें ताकि जब वह उठें तो अपने बगल में गिफ्ट रखे देखेंगा तो वह जरूर खुश हो जाएगा।

कहते हैं गुलाब प्यार की भाषा बोलते हैं। इस वेलेंटाइन डे पर, लाल गुलाब का एक गुच्छा देकर आप अपने प्यार का इजहार करें। पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए आप खुद गुलाब ना देकर किसी अजनबी या डिलीवरी ब्वॉय के हाथों भेंजे। ऐसा करने पर आपके पार्टनर के फेस पर निश्चित रूप से स्माइल आ जाएगा। कैंडल लाइट डिनर

कोरोना काल में अगर आप किसी कारणवश घर से बाहर नहीं जा पा रहे हैं तो आप अपने वैलेंटाइन डे को घर में स्पेशल बना सकते हैं। आप इसके लिए घर पर ही कैंडल लाइट डिनर प्लान कर सकते हैं। यह आपके पार्टनर को जरूर पसंद आएगा। आप अपने पार्टनर के पसंद का खाना खुद बना सकते हैं या बाहर से मंगा सकते हैं।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button