देश विदेशन्यूज़

शादी में फूफा को नहीं मिला पनीर तो मच गया बवाल, कई के फटे सिर देखें वीडियो

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

भारत की शादियों में खातिरदारी बहुत मायने रखती है। खासतौर, फूफा और जीजा लोगों की। क्योंकि भैया… अगर इनका मुंह फुल गया तो लड़के की शादी भी टूटने का खतरा रहता है। जी हां, ऐसे बहुत से मामले हैं जब फूफा की नाराजगी के चलते शादी ही टूट गई। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बागपत का है, जहां फूफा को पनीर न परोसे जाने की वजह से हालात इतने गंभीर हो गए कि लड़की और लड़के वालों के बीच भयंकर मारपीट हो गई। दावा किया गया कि दूल्हे के फूफा को पनीर नहीं परोसा गया, तो इस पर उन्होंने मुंह फुला लिया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि लाठी-डंडे, जूते चप्पल चल गए। इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों को बागपत का चाट कांड याद आ गया।

उन्होंने दावा किया कि यह घटना उत्तर प्रदेश के बागपत की है। जहां शादी में दूल्हे के फूफा को पनीर न परोसने पर बवाल हो गया। इस 1.12 मिनट के क्लिप में हम देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। लड़ाई इतनी खतरनाक थी कि कुछ लोगों के तो कपड़े फट गए। जी हां, इस फाइट में लाठी-डंडे, मुक्के-झप्पड़ चले। हालांकि, कुछ लोग बीच-बचाव भी करवाते नजर आ रहे हैं। लेकिन रिश्तेदार हैं कि रूकने का नाम ही नहीं ले रहे। इस घटना का वीडियो देखकर कुछ लोगों को बागपत का वह वीडियो याद आ गया, जिसमें चाट वाले आपस में भिड़ गए थे। कुछ लोगों ने कॉमेंट सेक्शन में लिखा कि पहले युद्ध की यादें ताजा हो गईं।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button