सासाराम: बिहार के सासाराम में नगर के वार्ड क्रमांक एक यादव टोला में आयी एक बारात में हुए विवाद के दौरान लाठी-डंडे से पीट कर एक बाराती का क़त्ल कर दिया गया है। विवाद मंच पर चढ़ कर स्थानीय युवकों द्वारा नर्तकी के साथ डांस करने को लेकर आरंभ हुआ था । जो हत्या तक पहुंच गया। मरने वाले का नाम ददन सिंह (45 वर्ष) है। जो काराकाट थाना क्षेत्र के नोखापरासी गांव के रहने वाले स्व. गंगा सिंह का पुत्र बताया जाता है। इस घटना में चार लोग जख्मी हो गए हैं।
नोखपरासी निवासी दूल्हे के पिता रामाकांत सिंह, करूप इंग्लिश निवासी बोलेरो चालक गणेश कुमार और कच्छवां थाना के बालदेव टोला निवासी बाराती बाबूधन सिंह को PHC में उपचार के लिए एडमिट कराया गया है। जबकि गंभीर रूप से जख्मी विनय उर्फ नेपाली को डेहरी के एक प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के दौरान लोगों ने बारातियों के तीन वाहनों को भी लाठी-डंडे से हमला करके नुक्सान पहुँचाया।
बताया जाता है कि काराकाट के नोखपरासी से प्रिंस कुमार पिता रामाकांत सिंह की बारात यादव टोला के रहने वाले दुधेश्वर सिंह उर्फ साधू के घर आई थी। वधू के पिता दुधेश्वर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि घटना के बाद वर पक्ष ने शादी से मना कर दिया। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि दूल्हे के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
Read Next
1 day ago
धनतेरस और दिवाली पर सोने की कीमतों का रिकॉर्ड उछाल, लेकिन स्मार्ट खरीदारी से बचत संभव
5 days ago
JSW MG Motor India ने लॉन्च किया Windsor Inspire Edition, सिर्फ 300 यूनिट्स होंगे उपलब्ध
5 days ago
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का भारत दौरा: दोनों देशों के बीच संबंधों में नई ऊर्जा
5 days ago
10 अक्टूबर को मनाया जाएगा करवा चौथ, पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत
5 days ago
गाजा में इजरायल का बड़ा हवाई हमला, 40 से अधिक फिलिस्तीनी मलबे में दबे; ट्रंप की शांति योजना के बीच बढ़ा तनाव
3 weeks ago
AIOCD ने ऐतिहासिक GST 2.0 सुधार का किया स्वागत मरीजों को अब बड़ी राहत
3rd September 2025
लास वेगास के अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में चयनित हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म स्क्रीन
29th August 2025
भारत-जापान शिखर सम्मेलन : निवेश, तकनीक और रक्षा सहयोग पर बनी सहमति
26th August 2025
श्री गणेश महामहोत्सव पर विशेष …आचार्य रजनीकांत शर्मा
19th August 2025
केंद्रापाड़ा : औल क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, नदी पार करते वक्त डूबीं 73 भैंसें, गांव में मातम
Back to top button