10वीं पास के लिए रेलवे की कंपनी में निकली भर्तियां, जल्द कर ले आवेदन

रेल मंत्रालय के अधीन इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, ICF चेन्नई ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके मुताबिक कैंडिडेट्स से ऑफिशियल पोर्टल pb.icf.gov.in पर अप्रेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी दिनांक 26 जुलाई 2022 तय की गई है. जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, प्रक्रिया के जरिए कुल 876 पद भरे जाएंगे. जिसकी योग्यता, आयु सीमा सहित सभी जानकारी नीचे दी जा रही है.

[img-slider id="274450"]

महत्वपूर्ण तिथि:-
आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 26 जुलाई 2022

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता:-
इन पदों के लिए मैथ एवं साइंस के साथ 10वीं पास एवं नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट धारक कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा:-
पदों के लिए आयु सीमा 15 से 24 वर्ष तय की गई है. हालांकि आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को इसमें नियमानुसार छूट दी जाएगी.

ऐसे करें आवेदन:-
इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल पोर्टल pb.icf.gov.in पर विजिट करना होगा. इसके बाद भर्ती सेक्शन पर जाकर संबंधित भर्ती के आगे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आवेदन जमा करना होगा. कैंडिडेट्स नीचे दी गई लिंक से भर्ती का नोटिफिकेशन देखें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button