छत्तीसगढ़न्यूज़

शारीरिक संबंध बनाने किया टॉर्चर, ब्लैकमेलर दोस्त की हुई गिरफ्तारी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

कोंडागांव। जिले में दोस्ती, प्यार और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक युयक ने इलाके की ही रहने वाली एक युवती से दोस्ती की। उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया। फिर वीडियो कॉलिंग के दौरान उसकी न्यूड स्थित में स्क्रीनशॉट ले ली। जिसके बाद उसे ब्लैकमेल किया। पिटाई की और फिर पिछले 4 महीनों से लगातार दुष्कर्म करता रहा। अब युवती ने थाने में युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, विश्रामपूरी थाना क्षेत्र के खजरावंड खालेपारा के रहने वाले एक युवक दिनेश नेताम (31) ने फरसगांव इलाके की एक युवती से दोस्ती की। दोनों के बीच मोबाइल के माध्यम से बातें हुआ करती थी। फिर युवक ने युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया। प्रोपोज किया और युवती ने हामी भर दी। जिसके बाद वीडियो कॉल में दोनों बातें करनी शुरू किए थे। फिर एक दिन युवक ने वीडियो कॉलिंग के दौरान युवती की न्यूड स्थिति में स्क्रीनशॉट ले ली। जिसके बाद उसे लगातार ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने टॉर्चर करता रहा।

बार-बार उसकी पिटाई भी की। फिर पिछेल कई महीनों से लगातार उसका दुष्कर्म करता रहा। साथ ही यदि इस संबंध में किसी को बताने पर तस्वीरें वायरल करने की धमकी भी दी थी। हालांकि, युवती ने अब 12 जून को फरसगांव थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाई और आरोपी युवक को उसके घर भेजा। जहां से उसे पकड़कर लाया गया। पुलिस असफरों ने बताया कि, आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button