शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर में संविधान दिवस मनाया गया

रायगढ़।। संविधान दिवस पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर में शनिवार को छात्र -छात्राओं के बीच भारतीय संविधान विषय पर केंद्रित प्रेरक उद्बोधन, प्रश्न मंच प्रतियोगिता कराई गई। छात्र-छात्राओं ने संविधान में निर्धारित व्यवस्थाओं के पालन करने का संकल्प लेते हुए संविधान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

मांड नदी के किनारे स्थित हायर सेकंडरी स्कूल तारापुर में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ ने संविधान दिवस पर एक संक्षिप्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य विद्याचरण प्रसाद कालो ने संविधान की महत्ता के संदर्भ में उद्बोधन व मार्गदर्शन दिया।

राजनीति विज्ञान के व्याख्याता मंजू पटेल ने संविधान के अहम बिंदुओं के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी और एनसीसी ऑफिसर व्याख्याता किरण कुमार पटेल ने संविधान के माध्यम से लोगों को समानता के अधिकार मिलने की बात कहते हुए भारतीय संविधान के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी भोजराम पटेल ने भारतीय संविधान को अन्य सभी धर्म ग्रंथों से प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए शीर्ष बताते हुए उसके पालन करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के व्याख्याता चंद्रशेखर पटेल, चंद्रकांता सिदार, नीलम मालाकार, रामेश्वर डनसेना, प्रधान पाठक कुमार साहू, सुधाबाला नायक, श्रीमती रीता चौहान, श्रीमती किरण पटेल, मनोज पटेल इत्यादि की सक्रिय भागीदारी रही। उक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रभारी रामेश्वर धाम सेना ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button