छत्तीसगढ़न्यूज़

शासकीय दस्तावेज में छेड़खानी कर रजिस्ट्री कराने का फर्जी मामला गुनरबोड का

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

आप की आवाज
*फर्जी रजिस्ट्री का मामला
*शासकीय दस्तावेज में छेड़खानी कर बेमेतरा शहर के मध्य एरिया गुनरबोड के मूल जमीन से आधा एकड़ ज्यादा जमीन का रजिस्ट्री कराये जाने का मामला
*रजिस्ट्री के आधार पर राजस्व रिकार्ड सुधार की अपील बेमेतरा SDM कोर्ट ने की ख़ारिज
बेमेतरा=शासकीय दस्तावेज में छेड़खानी कर बेमेतरा शहर के मध्य एरिया गुनरबोड के मूल जमीन से आधा एकड़ ज्यादा जमीन का रजिस्ट्री कराया गया है। फर्जी रजिस्ट्री का मामला एक अखबार  ने 30 जून 2021 के अंक में प्रमुखता से उठाया था।
*बेमेतरा तहसील व एस डी एम कोर्ट में गुनरबोड खसरा 440 का 1.28 हे. बढ़े हुए रकबा के रजिस्ट्री पेपर अनुसार नामातंरण करने अपील किया गया था जो कोर्ट ने अपील खारिज कर दिया। क्योंकि बंदोबस्त राजस्व रिकार्ड 1981-82 व आज पर्यंत राजस्व रिकार्ड में खसरा 440 का रकबा 1.08 हे. हैं।
**जुलाई 2002 में शासकीय रिकार्ड में छेड़छाड़ होकर 1.08 हे. रकबा का 0.20 हे. ( आधा एकड़) बढ़ा कर याने 1.28 हे. रकबा का रजिस्ट्री कराया गया था। पटवारी नक़्शे में 0 को ओवर राइटिंग कर 2 बनाया गया व उसी आधार पर रजिस्ट्री कराया गया। अब रजिस्ट्री के आधार पर ज़मीन के सौदा करने का प्रयास किया जा रहा है।
* पूर्व में इसकी लिखित शिकायत कलेक्टर बेमेतरा व पुलिस महानिदेशक बेमेतरा को किया गया हैं ।

DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button