शासकीय महाविद्यालय लवन में बाबा गुरुघासीदास की मनाया गया 266वी जयंती 

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।

 19 दिसंबर 2022 को शासकीय महाविद्यालय लवन मे प्राचार्य महोदय डा जे एन केशरवानी के मार्गदर्शन  मे संत शिरोमणि परम पूज्य बाबा गुरुघासीदास जी के 266 वी जयंती मनाया गया । इस  अवसर पर महाविद्यालय मे विभिन्न विधाओ ऑनलाइन क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रभारी प्राचार्य श्री वाय आर महिलाने ने अपने उद्बोधन मे बाबा गुरुघासीदास जी के जीवन चरित्र एवं सामाजिक संदेशो से अवगत कराया तथा सहा॰ प्राध्यापक अजय मिश्रा के द्वारा सामाजिक समरसता बनाए रखने की बात कहा गया। सहायक प्राध्यापक श्री आर के खांडेकर के द्वारा संत गुरु घसीदास जी के बारे मे विस्तृत जानकारी देते हुये उन्हे बौद्दिक क्रांति का  मसीहा बताया तथा उनके द्वारा सामाजिक बुराइयों, रूढ़िवादिता, अंधविश्वास, पाखंड के विरुद्ध जनता को जागरूक कर उनके संदेशो पर अमल करने की बात कही गयी एवं बाबा गुरुघासीदास जी के संदेश एवं भारत के संविधान मे निहित अनुच्छेदों के बीच समरूपता  की जानकारी प्रदान किए।

इस कार्यक्रम मे महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक श्री एल एन ध्रुव,संतोष कुमार पटेल, चन्द्रशेखर डहरिया, डी के हिरवानी , भीम प्रकाश बौद्ध, कमल नारायण घृतलहरे, सुश्री हर कुमारी पटेल, जय प्रकाश खूँटे, श्रीमती दुरपत मिरी, कुलदीप पटेल  एवं समस्त विद्यार्थी  उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button