शासन का आदेश का अवहेलना  जनपद पंचायत पुसौर में उप अभियंता का स्थानांतरण के बाबजूद नहीं हुई भार मुक्त

रायगढ़:- मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर से दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को आदेश क्रमांक एफ 1 – 34 / 2024/22- 1 राज्य शासन द्वारा अधिकारियों का आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई रूप से पदस्थ की गई है। वहीं जनपद पंचायत पुसौर ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के उप अभियंताओं का भी स्थानांतरण कर दिया गया है। कारण यह है कि वर्षों से एक ही जगह अंगद की तरह जमे हुए थे। जिन्हें उक्त आदेश क्रमांक में स्थानांतरित करने के बावजूद आज पर्यन्त भार मुक्त नहीं हुए है। जहां जनपद पंचायत पुसौर में आनन फानन मूल्यांकन सत्यापन खेल जारी है। अगर शासन मंत्रालय स्तर से अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है तो उस आदेश का पालन उच्च अधिकारियों को करना चाहिए। बार बार इस तरह से शासन प्रशासन आदेश निकालता और उक्त आदेश का पालन निचले अधिकारी करते नहीं है। जिससे आम जनता इस तरह के गतिविधियों को शंका दृष्टिकोण ही देखेगा कही यह लिफाफा का तो खेल नहीं है।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button