बम्हनीडीह ब्लॉक में डाँ.चौलेश्वर चंद्राकर ने धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया

जांजगीर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डाँ.चौलेश्वर चंद्राकर ने कांग्रेस जनों के साथ छत्तीसगढ़ महतारी माँ धनवंतरी के तथा किसानों को उचित सम्मान देने वाले भूपेश सरकार की जयकारा लगाते हुए जिला जांजगीर-चाम्पा के जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र बम्हनीडीह ब्लॉक के अंतर्गत गांव-बंसूला में धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। प्रदेशाध्यक्ष डाँ. चंद्राकर ने कहा कि सरकार ने हमारे राज्य की सभीअन्नदाताओं की धान को समर्थन मूल्य 2500 रुपये में लिया जा रहा है।जिससे राज्य के हर किसान प्रशन्न खुशहाल है। सरकार की योजना है कि अंतिम किसान की एक एक दाने को खरीदा जाएगा। इस मौके पर ऑपरेटर और प्रभारी रवि जलतारे,संस्था प्रबंधक रथ लाल डनसेना,रंग नाथ चन्द्रा,निगरानी समिति के अध्यक्ष पारस नाथ चन्द्रा,ब्रिज कुमार चन्द्रा,मोहन लाल चन्द्रा, सुखराम चन्द्रा,विष्णु चन्द्रा,किसान उचितराम चन्द्रा, विपिन देवांगन,गांव के वरिस्ठ कांग्रेसी उपस्थित थे।।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button