छत्तीसगढ़न्यूज़

शासन ने सात आईपीएस अधिकारियों के किए तबादले, जानें- किसे कहां की मिली जिम्मेदारी

इस सूची में सात आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। नेताजी सुभाष चंद बोस राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी, रायपुर में तैनात महानिदेशक डीएम अवस्थी को महानिदेशक ईओडब्ल्यू एवं एसीबी मुख्यालय रायपुर बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन की ओर से रात को स्थानांतरित किए गए अधिकारियों की सूची जारी की है।

जानकारी के अनुसार, इस सूची में सात आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। नेताजी सुभाष चंद बोस राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी, रायपुर में तैनात महानिदेशक डीएम अवस्थी को महानिदेशक ईओडब्ल्यू एवं एसीबी मुख्यालय रायपुर बनाया गया है। वहीं पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता पुलिस मुख्यालय, रायपुर डॉ. आनंद छाबड़ा को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज में तैनाती दी गई है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button