11th March 2026
न्यूज़

शा .उच्चतर मा. शाला गोण्डाहुर के मनीष साहा ने किया जिला कांकेर पखांजूर का नाम रोशन

शा .उच्चतर मा. शाला गोण्डाहुर के मनीष साहा ने किया जिला कांकेर पखांजूर का नाम रोशन

शा. मेडिकल कॉलेज बिलासपुर छ.ग. में MBBS के लिए चयनित।

पखांजूर।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गोण्डाहुर के मेधावी विद्यार्थी मनीष साहा इस वर्ष शासकीय मेडिकल कॉलेज बिलासपुर(SIMS ) छत्तीसगढ़ में MBBS के लिए चयनित होकर पलकोट सहित पूरे कांकेर जिले का नाम रोशन किया है। मनीष पखांजूर के भूतपूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष नारायण साहा तथा मोनिका साहा की सुपुत्र है, तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गोंडाहूर के प्राचार्य अरुण कीर्तनिया का भांजा है, जिनके मार्गदर्शन में मनीष ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। ज्ञात हो कि इससे पहले शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गोंडाहूर से 2014 में मनोरंजन चढ़ा (SIMS बिलासपुर छ. ग.), 2018 में कुमारी प्रिया कीर्तनया ( शासकीय मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर छ.ग. ), 2022 में श्री राहुल बाढ़ई ( शासकीय मेडिकल कॉलेज जगदलपुर छ.ग. ) का भी एम.बी.बी.एस. में चयन हो चुका है। इस शानदार उपलब्धि के लिए शाला के प्राचार्य अरुण कीर्तनिया तथा सभी स्टाफ और शाला परिवार को स्थानीय गणमान्य नागरिक सहित क्षेत्र के जनता बहुत-बहुत बधाई दिए।वही नारायण साह एवं मोनिका साहा के घर मे बधाई देने लोगो की तांता लगा हुआ है,जनप्रतिनिधि भी फ़ोन के माध्यम से मनीष साहा को बधाई दे रहे है।

Related posts

त्रिलोक श्रीवास के नेतृत्व में राजभवन घेराव में पहुंचे बेलतरा के कांग्रेसजन

Aapki Aawaz

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत् जिला एवं विकासखण्ड स्तर के विभिन्न संविदा पदों हेतु प्रारंभिक पात्र-अपात्र सूची जारी…..

PAPPU SONI

WHO ने चेताया, देर तक काम करने या करवाने की आदत बदल डालें; Long Working Hours हैं जानलेवा..पढ़िए पूरी खबर.

ADMIN DESK

Leave a Comment