छत्तीसगढ़न्यूज़

गोल्ड मेडलिस्ट भावना जायसवाल का सारंगढ़ आगमन पर जोरदार स्वागत

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

आप की आवाज
*गोल्ड मेडलिस्ट भावना जायसवाल का सारंगढ़ आगमन पर जोरदार स्वागत*
सारंगढ़। सारंगढ़ नगर के प्रतिभावान होनहार खिलाड़ी गोल्ड मेडलिस्ट भावना जायसवाल का महाराष्ट्र अमरावती से सारंगढ़ नगर आगमन पर भारत माता चौक में आतिशबाजी कर ढोल बाजे के साथ बड़ी संख्या में कर्मचारी गण, गणमान्य नागरिक, मोहल्लेवासी व नगरवासियों ने शामिल होकर जोरदार स्वागत किया।
भावना महाराष्ट्र के अमरावती में फिजिकल कॉलेज श्री हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल अमरावती डिग्री कॉलेज आफ फिजिकल एजुकेशन में बी.पी.एड. की पढ़ाई कर रही है। भावना ने हाल ही में 16 वीं आई एस ए एफ एफ इंडिया नेशनल एरोबिक चैंपियनशिप 2022 शिर्डी महाराष्ट्र में आयोजित एरोबिक सीनियर कैटेगरी स्टेप एरोबिक में गोल्ड मेडल प्राप्त करते हुए अंतरराष्ट्रीय लेवल के लिए चयनित हुए है। भावना का सारंगढ़ नगर आगमन 1 जून 2022 को प्रातः 10:00 बजे नगर पहुंचने पर बाजे गाजे आतिशबाजी के साथ जगह जगह नगरवासियों ने पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए मिठाई खिलाकर स्वागत कर रहे थे। 
भावना जायसवाल बचपन से ही खेल व पढ़ाई के क्षेत्र में नगर का नाम रोशन कर रही है। भावना जायसवाल स्कूली शिक्षा मोना मॉडर्न स्कूल सारंगढ़ से प्राप्त करते हुए शतरंज खेल में भावना जायसवाल ओपन तथा स्कूल गेम में कई मेडल, शील्ड व नगद राशि प्राप्त कर चुकी है। स्कूल गेम में अपने वर्ग में स्टेट चैंपियन रह चुकी भावना जायसवाल ने 59वीं, 60वीं, 61वीं, 62वीं, 63वीं राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में भाग ली हैं और स्कूली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के लिए शतरंज गेम में पहला नेशनल मेडल छत्तीसगढ़ के लिए लेकर आए हैं, जो कि गर्व की बात है। वहीं शिक्षा क्षेत्र में 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 10 में 10 सीजीपीए प्राप्त करते हुए मेटिट प्रमाण पत्र प्राप्त की। 12वीं सीबीएसई बोर्ड में भी अच्छे अंक लेकर आगे के पढ़ाई के लिए फिजिकल कॉलेज श्री हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल अमरावती डिग्री कॉलेज फिजिकल एजुकेशन अमरावती महाराष्ट्र में एडमिशन लेते हुए आगे की पढ़ाई कर रही है।भावना जायसवाल हाल ही में *बी.पी.ई.एस. की ग्रेजुएशन परीक्षा में सर्वप्रथम आने के उपलक्ष में भावना जायसवाल को शिवराम हरी राजगुरु पुरस्कार से शाहिद दिवश के मौके पर कालेज में शील्ड, प्रमाण पत्र, नगद राशि से पुरस्कृत* किया गया है।
भावना जायसवाल शतरंज खेल के निर्णायक का परीक्षा देकर शतरंज के वरिष्ठ राष्ट्रीय शतरंज निर्णायक व फिडे आर्बिटर का परीक्षा देकर फिडे आर्बिटर  बनी है।
भावना जायसवाल खेल व शिक्षा के क्षेत्र में न सिर्फ सारंगढ़ का बल्कि रायगढ़ जिला सहित छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन कर रही हैं। भावना जायसवाल पूर्व पार्षद मनोज जायसवाल, पूर्व सभापति निर्मला जायसवाल की सुपुत्री है। भावना जायसवाल मध्यम वर्गीय परिवार से हैं वहां उनके चाचा विकास जायसवाल जो सारंगढ़ छात्रावास में शासकीय कर्मचारी हैं चाची गृहिणी हैं तथा उनके दादा रोदन प्रसाद जायसवाल किसानी कार्य करते हैं व दादी ग्रहणी है। भावना जायसवाल के इस उपलब्धि पर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फोन इत्यादि से नगरवासियों, उनके शिक्षक, सहित उनके मित्रों व क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाइयां दे रहे हैं तथा नगर आगमन पर भावना जायसवाल के घर पहुंच कर बधाई दे रहे हैं।

DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button