बड़ी राहत: रायपुर में 10 प्रतिशत घटी संक्रमण दर, 10 जिलों में भी सुधरे हालात, देखें..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण के मामलों में थोड़ी कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल बु​लेटिन के अनुसार रायपुर में संक्रमण दर में 10 प्रतिशत की कमी आई है। दूसरी ओर प्रदेश के 10 जिलों में भी हालात सुधर रहे हैं।

बता दें कि प्रदेश में बीते 24 घंटे में 4574 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के मुकाबले ज्यादा 5396 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं दूसरी ओर 10 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। राजधानी रायपुर के आंकड़ों पर नजर डाले तो सोमवार को कोरोना संक्रमण की दर 19.69% रही जो रविवार के मुकाबले 10 प्रतिशत की कमी देखी गई।

 बता दें ​कि ज्यादातर मरीज घर में रहकर ही इलाज करवा रहे हैं। दूसरी ओर प्रदेश के 10 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 4 प्रतिशत से कम है।
Show More
Back to top button