शिवसेना द्वारा एसडीएम भानुप्रतापपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया–

शिवसेना द्वारा एसडीएम भानुप्रतापपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया–

बिप्लब कुण्डू–2.1.23

पखांजुर।।,
भानूप्रतापपुर ब्लाक के ग्राम भैंसाकन्हार में संचालित लौह अयस्क खदान को संचालित करने वाली छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम द्वारा विगत कई महीनों से खदान में लौह अयस्क खनन एवं परिवहन बंद कर दिया गया है ।जिसके कारण वहां के मजदूर एवं ट्रक चालक, ट्रक मालीक ,परिचालक के सामने भूखों मरने की नौबत आ गई है। छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम द्वारा संचालित लौह अयस्क खदान को प्रारंभ करने की मांग को लेकर शिवसेना द्वारा अनुभाग अधिकारी राजस्व भानुप्रतापपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम द्वारा अचानक लौह अयस्क खदान में उत्खनन एवं परिवहन बंद कर दिया गया। जिसके कारण वहां के ट्रक मालिक, ट्रक चालक, मजदूर बहुत विकट परिस्थितियों में अपना जीवन यापन कर रहे हैं। इसलिए मुख्यमंत्री महोदय तत्काल हस्तक्षेप करते हुए छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम द्वारा संचालित भैंसाकन्हर की लौह अयस्क खदान में उत्खनन, परिवहन कार्य चालू कराने का कष्ट करेंगे। ज्ञापन की प्रति कलेक्टर कांकेर को भी प्रेषित किया गया है।

Share This Article
Leave a review