न्यूज़

शिवसेना द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत मनरेगा कर्मियों की मांगों का समर्थन किया जा रहा है।

पखांजुर से बिप्लब कुण्डू–11.4.22

शिवसेना द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत मनरेगा कर्मियों की मांगों का समर्थन किया जा रहा है।

पखांजुर।
जिसके तहत शिवसेना द्वारा मनरेगा कर्मियों की मांगों से संबंधित ज्ञापन छत्तीसगढ़ शासन को प्रेषित करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार से शीघ्र मनरेगा कर्मियों की मांगों को पूर्ण करने की मांग किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शिवसेना द्वारा भानुप्रतापपुर में मनरेगा कर्मियों के धरना स्थल पर पहुंचकर मनरेगा कर्मियों की मांगों का समर्थन किया गया। मनरेगा कर्मियों को संबोधित करते हुए शिवसेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा ने कहा कि मनरेगा कर्मियों द्वारा अपनी अपार मेहनत से केंद्र एवं राज्य सरकार की मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने वाली महत्वाकांक्षी परियोजना को संचालित कर देश के मजदूरों का जीवन स्तर सुधारने हेतु कार्य किया जा रहा है ।किंतु मनरेगा कर्मी केंद्र एवं राज्य सरकार की अकर्मण्यता के कारण स्वयं शोषित हो रहे हैं ।पूर्व में 15 वर्षों तक भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य में उनका शोषण किया। अभी वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न वादों को पूरा करने के दम पर बनी कांग्रेस की सरकार द्वारा मनरेगा कर्मियों को छला जा रहा है । शिवसेना सरकार से मांग करती है कि वह अविलंब मनरेगा कर्मियों की मांगों को पूर्ण करें। मनरेगा कर्मियों के आंदोलन में शिवसेना नेता धर्मेंद्र यादव, बिहारी पिज़्दा भी सम्मिलित हुए।

धर्मेंद्र यादव, शिवसेना भानूप्रतापपुर

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button