न्यूज़रायगढ़

शिवसेना ने खरसिया क्षेत्र को बचाने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

जल, जंगल जमीन को बचाना है तो ग्राम कुनकुनी (खरसिया) में होने वाली जन सुनवाई को किया जाए निरस्त – शनि पिंटू यादव (वि. अध्यक्ष शिवसेना)

20 जनवरी से वेदांता कोल साईडिंग के सामने करेंगे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

खरसिया। आज ग्राम कुनकुनी में आयोजित होने वाले जनसुनवाई को निरस्त करने, खरसिया शिवसेना अध्यक्ष शनि पिंटू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। वही इसकी प्रतिलिपि कलेक्टर भीम सिंह को भी भेजी गई है।

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि ग्राम पंचायत कुनकुनी (खरसिया) के आदिवासियों की जल, जंगल, जमीन एवं अपनी संस्कृति लोककला की रक्षा के लिए वेदांता कोल साईडिंग कुनकुनी सार स्टील की होने वाली जनसुनवाई का विरोध करते हुए, अपने गाँव, मोहल्ला, टोलो व जंगल को बचाने हेतु 20 जनवरी 2023 से वेदांता कोल साईडिंग के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

सभी शिवसेना के कार्यकर्ता एवं आसपास के गाँव के सभी लोगों को साथ में लेकर आंदोलन पर बैठेंगे। ग्रामीणों के साथ सभी शिवसेना के कार्यकर्ता मरते दम तक खड़े रहेंगे।

ज्ञापन सौंपने शनि (पिंटू) यादव (विधानसभा अध्यक्ष), यशवंत निषाद (जिला सह सचिव), दीपक निषाद, नरेंद्र बरेठ, लोकेश यादव, दिलीप यादव, जय यादव, सूरज यादव, खेमराज आदि शिवसेना के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button