छत्तीसगढ़न्यूज़रायगढ़

शिविर में आमजनों को दी जा रही है विभागीय योजनाओं की जानकारी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिली है और दूसरों को भी योजना की जानकारी देगें-भगोरा निवासी नानसाय 

 जशपुरनगर / छत्तीसगढ़ शासन के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा विभिन्न विकासखंडो के हाट-बाजारों में शासन की योजनाओं की जानकारी फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से दे रहे है।
इसी कड़ी में फरसाबहार तहसील के ग्राम भगोरा के बाजारडांड में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे ग्राम भगोरा निवासी नानसाय ने बताया कि उन्होंने आज जनसंपर्क विभाग के द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी में शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिली। जिससे अब वह उसका लाभ स्वयं भी उठाएंगे साथ ही अपने आस-पास के सभी ग्रामीणों को भी हितग्राही मूलक योजनाओं के बारे में बताएंगे ताकि वे भी योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सके।  
तुमला निवासी शंकर ने उक्त प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि शासन के माध्यम से प्रदर्शनी लगाई जा रही है जिससे सभी ग्रामीणों को एक स्थान पर ही अनेक योजनाओं के बारे में आसानी जानकारी प्राप्त हो रही है। बोखी निवासी श्री दयाशंकर ने कहा कि विभाग के द्वारा पत्रिकाओं का वितरण किया जा रहा है। जिसे पढ़कर वह अन्य लोगों को उक्त योजनाओं के संबंध में बता सकेंगे। जिससे सभी आम जनों को प्रदेश सरकार के योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
 फोटो प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, महिला उत्थान के लिए संचालित योजनाऐं, लघु वनोपज की खरीदी से लाभ, तेन्दूपत्ता संग्रहण, पेयजल आपूर्ति, समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, धन्वंतरी योजना, गोधन न्याय योजनांतर्गत गोबर खरीदी, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना, परंपरागत निवासियों को न्याय, छोटे भू-खण्डों की खरीदी-बिक्री शुरू, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी, सार्वभौम पीडीएस इत्यादि को प्रदर्शित करते हुए राज्य में लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी दी गई है। प्रदर्शनी स्थल में विभिन्न योजनाओं से संबंधित ब्रोशर, पुस्तक, पम्पलेट इत्यादि का वितरण भी किया जा रहा है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button