11th March 2026
छत्तीसगढ़न्यूज़

शिव सेना की चुनरी यात्रा निकलेगी आज शहीद चौक से बूढ़ी माई मंदिर पंहुच कर श्रद्धालु चढ़ाएंगे चुनरी

आप की आवाज
शिव सेना की चुनरी यात्रा निकलेगी आज
शहीद चौक से बूढ़ी माई मंदिर पंहुच कर श्रद्धालु चढ़ाएंगे चुनरी
रायगढ़।  शिव सेना द्वारा नवरात्र के उपलक्ष्य में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माता की भव्य चुनरी यात्रा निकाली जावेगी। आज शुक्रवार को दोपहर 3 बजे पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल, मांदर व जसगीत के साथ चुनरी यात्रा शहीद चौक से निकलेगी जो गोपी टॉकीज रोड, गौरीशंकर मंदिर रोड, पुत्री कन्या शाला, पैलेस रोड, गद्दी चौक, सुभाष चौक, गांधी प्रतिमा, स्टेशन रोड, गुजराती पारा होते हुए बूढ़ी माई मंदिर पंहुचेगी जहां पूजा अर्चना कर माता को चुनरी चढ़ाई जावेगी। शिव सेना के जिला अध्यक्ष अमित विश्वास ने बताया कि  माता की मनोकामना चुनरी यात्रा में श्रद्धालु अपनी चुनरी लेकर आते है जिन्हें एक दूसरे से जोड़ कर यात्रा में शामिल किया जाता है। इस प्रकार मंदिर पँहुचते तक काफी लंबी चुनरी होती है। शिव सेना द्वारा वर्ष की दोनो नवरात्रि पर भव्य मनोकामना चुनरी यात्रा निकाली जाती है। अमित विश्वास ने सभी श्रद्धालुओ से अधिक से अधिक संख्या में  शामिल होने की अपील की है।

Related posts

गुलाप राम चौहान ने भी भाजपा के तरफ से महापौर के लिए ठोकी ताल

ADMIN DESK

● बरमकेला क्षेत्र के युवक रायगढ़ शहर से चुराये थे बाइक, रायगढ़ कोतवाली पुलिस की कार्यवाही में 4 बाइक चोर गये जेल….

Aapki Aawaz

ऑडिटोरियम हाल में “बूथ जीतेंगे-चुनाव जीतेगें” के तर्ज पर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ की प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

Aapki Aawaz

Leave a Comment