शैक्षणिक कैलेंडर के निर्देश अनुसार तमनार में आयोजित बालक बालिका कबड्डी चयन प्रतियोगिता सम्पन्न

आप की आवाज
*शैक्षणिक कैलेंडर के निर्देश अनुसार तमनार में आयोजित बालक बालिका कबड्डी चयन प्रतियोगिता सम्पन्न*
अशोक सारथी, आपकी आवाज न्यूज धौंराभांठा:- जिले के विकासशील ब्लॉक तमनार में शासन के शैक्षणिक कैलेंडर के निर्देश अनुसार तमनार में आयोजित बालक बालिका कबड्डी चयन प्रतियोगिता में एक बार फिर मोरगापाठ कोयलांचल सुदूर क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरबा( मिलुपारा )के खिलाड़ियों का दबदबा रही अंडर-19 आयु के बालक वर्ग में. डमरु राठिया. विष्णु राठिया तथा बालिका वर्ग में कुमारी सविता राठिया. राखी राठिया .सुशीला राठिया चयनित हुए अंडर-17 वर्ष बालक वर्ग में गोविंदा राठिया. कार्तिकेश्वर राठिया तथा बालिका वर्ग में कुमारी सुमन राठिया .गंगा पटेल एवं सुमन भगत जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरबा से कुल 9 खिलाड़ियों के चयन होने पर टीम के प्रशिक्षक श्री एस. इक्का .(पीटीई) और श्री एन. डी. महंत टीम प्रभारी सा सभी खिलाड़ियों को उरबा संकुल परिवार की ओर से बहुत-बहुत बधाइयां एवं हार्दिक शुभकामनाएं या सभी खिलाड़ी तमनार वनांचल का नाम रोशन कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a review