
श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ धरमजयगढ़ द्वारा अनुकरणीय पहल!
धरमजयगढ़/ मौजूदा समय पूरे क्षेत्र में ठंड बहुत पड़ने लगी है और ठंड का असर कुछ ज्यादा ही देखा जा रहा है, वहीं नगर के सिविल अस्पताल में कुछ ऐसे जरूरतमंद मरीज भी देखे गए,जिनके पास ठंड से बचने के उपाय और कपड़ों की कमी नजर आई,और इसी बात का ख्याल रखते हुए छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ धरमजयगढ़ के पत्रकार बंधुओं ने आज सिविल अस्पताल के मरीजों को गरम कपड़े कंबल वितरण किया गया।

