श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अक्षत कलश निमंत्रण का आमगांव में भव्य शोभायात्रा निकला गया…

अशोक सारथी, आपकी आवाज न्यूज धौंराभांठा:- जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत आमगांव में जगन्नाथ मंदिर से श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अक्षत कलश निमंत्रण ग्राम आमगांव में भव्य शोभायात्रा निकला गया। शोभायात्रा आमगांव ग्राम प्रमुख श्री सुरेंद्र सिदार लघु वनोपज अध्यक्ष) के घर से किया गया जिसमें गांव के महिला कीर्तन के द्वारा भव्य किर्तन के साथ शोभायात्रा निकाला गया। गांव माता बहनें सुसज्जित होकर श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अक्षत कलश के साथ गांव के समस्त नागरिकों ने शामिल हो कर शोभायात्रा निकाला। सभी ने भगवान रामजी की जय जयकार किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम के गणमान्य नागरिक बोध राम बेहरा, ईश्वर बेहरा महेश गुप्ता, जयपाल सबर, चुरामणि गुप्ता,रोहित बेहरा, दिलेश्वर यादव, सावित्री यादव, सावित्री बेहरा, यशोदा साहू, रत्ना बेहरा, सुशीला बेहरा, गुड्डी वैष्णव, बोडो निषाद एवं समस्त ग्रामवसी का पूर्ण सहयोग रहा।

Share This Article
Leave a review